BREAKING NEWS
गांधी के सत्य और शास्त्री की सादगी को जीवन में उतारें : डॉ राजीव मनोहर582 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शनिवार से ‘खेलो झारखंड’पारस एचईसी में दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी के चार मरीजों का सफल इलाजजेपीएससी भर्ती पर भाजपा ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांगडीजीपी की बैठक के बाद फायरिंग, बाबूलाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालतेनुघाट उपकारा में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरगांधी के सत्य और शास्त्री की सादगी को जीवन में उतारें : डॉ राजीव मनोहर582 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शनिवार से ‘खेलो झारखंड’पारस एचईसी में दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी के चार मरीजों का सफल इलाजजेपीएससी भर्ती पर भाजपा ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांगडीजीपी की बैठक के बाद फायरिंग, बाबूलाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालतेनुघाट उपकारा में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविर
Uncategorized

गोड्डा होम्योपैथिक कॉलेज में 6 नए लेक्चररों की नियुक्ति, स्वास्थ्य शिक्षा को मिलेगा बल

July 29, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: झारखंड सरकार ने राजकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय एवं अस्पताल, परसापानी (गोड्डा) में छह नए लेक्चररों की नियुक्ति की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसे राज्य में चिकित्सा शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कॉलेज में चार लेक्चररों की नियुक्ति की जा चुकी है और सरकार गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. अंसारी ने कहा कि किसी भी कीमत पर कॉलेज को बंद नहीं होने दिया जाएगा तथा इसे बेहतर संस्थानों में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थान राजनीति के नहीं, बल्कि सेवा और अध्ययन के केंद्र हैं। मंत्री ने जल्द ही कॉलेज का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करने तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की घोषणा की। साथ ही उपायुक्त को कॉलेज और अस्पताल के सुचारु संचालन, सकारात्मक शैक्षणिक माहौल तथा छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

← मारवाड़ी भवन में 30 जुलाई से चार दिवसीय ‘परंपरा’ महोत्सव गुरु का स्थान भारतीय संस्कृति में सर्वोच्च : राज्यपाल →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।