घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, राजनीतिक बयानबाजी तेज

रांची: केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 942 रुपये हो गई है। मूल्य वृद्धि के बाद कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इसे महंगाई बढ़ाने वाला कदम बताते हुए सरकार की आलोचना की है।

वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों में वृद्धि के बावजूद भारत में गैस सिलिंडर कई देशों की तुलना में सस्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में उत्पन्न हालात के कारण वैश्विक बाजार में एलपीजी की कीमतें बढ़ी हैं। चूंकि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए इसका असर घरेलू कीमतों पर भी पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *