BREAKING NEWS
झारखंड में पहली बार पंडाल पर दिखेगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, 22 फीट के गणपति बनेंगे आकर्षण13 अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निबंधन को मंजूरी, तीन का रिन्यूअलश्रीकृष्ण का जीवन आस्था के साथ कर्म और जीवन-दर्शन की प्रेरणा : राज्यपालमुख्यमंत्री से संवाद में दूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल : सुदेश महतोकृष्णं वन्दे जगद्गुरुम में गुरु-शिष्य परंपरा और मानवीय मूल्यों पर जोरकैंब्रियन पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने मनाया शिक्षक दिवस, वेव इंटरनेशनल में लिया आनंदझारखंड में पहली बार पंडाल पर दिखेगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, 22 फीट के गणपति बनेंगे आकर्षण13 अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निबंधन को मंजूरी, तीन का रिन्यूअलश्रीकृष्ण का जीवन आस्था के साथ कर्म और जीवन-दर्शन की प्रेरणा : राज्यपालमुख्यमंत्री से संवाद में दूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल : सुदेश महतोकृष्णं वन्दे जगद्गुरुम में गुरु-शिष्य परंपरा और मानवीय मूल्यों पर जोरकैंब्रियन पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने मनाया शिक्षक दिवस, वेव इंटरनेशनल में लिया आनंद
Uncategorized

चैंबर चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में, 4214 मतदाता चुनेंगे नई कार्यकारिणी

September 5, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। चुनाव समिति के को-चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि 21 कार्यकारिणी सदस्यों एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्षों के चयन के लिए कुल 4214 मतदाता मतदान करेंगे। फेडरेशन से 81 सम्बद्ध संस्थाएं जुड़ी हैं।

मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। मतदाताओं को मतदान से पहले एसएमएस के माध्यम से मतदाता क्रमांक और काउंटर नंबर की जानकारी भेजी जाएगी। मतदान सॉफ्टवेयर में ऐसी व्यवस्था होगी कि मतदाता 21 से कम या अधिक उम्मीदवारों का चयन नहीं कर सकेंगे। स्क्रीन पर प्रत्याशियों के नाम के साथ उनकी तस्वीर भी प्रदर्शित होगी।

चुनाव चेयरमैन अंचल किंगर ने कहा कि फेडरेशन राज्य के व्यापारियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स की प्रमुख प्रतिनिधि संस्था है। चुनाव समिति निष्पक्ष, पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। फेडरेशन की 62वीं वार्षिक आमसभा 12 सितंबर को चैंबर भवन में होगी। समिति ने सदस्यों से बकाया सदस्यता शुल्क जमा करने तथा यातायात सुचारू रखने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है‌।

← शिक्षक दिवस पर स्वर्णालिका ज्वेलर्स एंड साड़ीज में गुरुजनों का सम्मान मोदी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।