Uncategorized

चैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 का चुनाव रविवार, 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। चुनाव तैयारियों की समीक्षा को लेकर गुरुवार को चुनाव पदाधिकारियों की बैठक हुई।

चुनाव समिति के चेयरमैन अंचल किंगर ने बताया कि मतदान को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। मतदाताओं को क्रमांक और काउंटर की जानकारी एसएमएस से भेजी जाएगी। कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रत्याशियों के नाम के साथ फोटो भी प्रदर्शित होगी और सॉफ्टवेयर में 21 से कम या अधिक प्रत्याशियों का चयन संभव नहीं होगा। को-चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि मतदान केंद्र पर मोबाइल से बातचीत या फोटो खींचना प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्याशी 11 सितंबर रात 12 बजे तक प्रचार कर सकेंगे। इसके बाद प्रचार पूरी तरह बंद रहेगा। चुनाव समिति ने आचार संहिता का पालन करने और अधिक से अधिक मतदान की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *