छात्रवृत्ति भुगतान दिसंबर से पहले सुनिश्चित करें : चमरा लिंडा

रांची: मंत्री चमरा लिंडा ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान दिसंबर से पहले हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने छात्रवृत्ति वितरण को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया।

बैठक में साइकिल वितरण योजना के तहत अगले एक माह में निर्धारित लक्ष्य के कम से कम 50 प्रतिशत साइकिल वितरण का निर्देश दिया गया। वहीं, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई रूपरेखा तैयार कर नए सिरे से आवेदन आमंत्रित करने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ई-कल्याण पोर्टल 15 मई से खुला है और आवेदन प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *