जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर मेला परिसर का निरीक्षण

रांची : ऐतिहासिक जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर मेला परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, अतिक्रमण मुक्त मंदिर परिसर, रथ मार्ग से गुजर रहे बिजली तारों को हटाने, पार्किंग, वॉच टावर तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

निरीक्षण में सदर एसडीओ कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (लॉ एंड ऑर्डर) धनंजय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी स्मृति कुमारी, सिटी मैनेजर आफताब आलम, नामकुम अंचलाधिकारी कमल किशोर, सहायक विद्युत अभियंता गंभीर रजवार, जगन्नाथ मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव तथा रथ मेला समिति के सदस्य उपस्थित थे। अधिकारियों ने रथ यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *