जमशेदपुर बंद को मिला जनसमर्थन, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो : अमर बाउरी

रांची: भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने दावा किया कि जमशेदपुर और आदित्यपुर बंद को व्यापक जनसमर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि जनता ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है।

बाउरी ने जमशेदपुर की घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग दोहराई। उन्होंने राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार और अपराध पर चिंता जताते हुए सरकार से कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *