Uncategorized

जामाडोबा में सुबह-सुबह गोलीबारी, युवक गंभीर रूप से घायल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रतन कुमार अग्रवाल


धनबाद : जिले के झरिया स्थित जामाडोबा इलाके में शुक्रवार सुबह गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डूबरी दो नंबर गली में सुबह करीब 4 बजे अज्ञात अपराधियों ने रिक्कू सिंह पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गोली उनके सीने में लगी है।


घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो एवं जोड़ापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोखा तथा रोपवे के लोहे के टुकड़े बरामद किए हैं।
घायल की पत्नी चंदा कौर ने बताया कि उनके पति सुबह शौच के लिए बाहर निकले थे, तभी संदिग्ध लोहा चोरों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *