Uncategorized

झारखंड चैंबर और स्किल डेवलपमेंट मिशन के बीच जल्द होगा एमओयू

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी के मिशन डायरेक्टर-सह-सीईओ शैलेन्द्र कुमार लाल के साथ बैठक कर उद्योग आधारित कौशल विकास और युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर चर्चा की।

बैठक में अगले 15 दिनों के भीतर दोनों संस्थाओं के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर करने पर सहमति बनी। साथ ही राज्य में जॉब फेयर आयोजित करने और इंडस्ट्री बेस्ड स्किलिंग प्रोग्राम शुरू करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। चैंबर की ओर से अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव रोहित अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *