Uncategorized

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की दावेदारी पर संशय, दोनों सीटों पर झामुमो का दावा मजबूत

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन की दोनों सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है। विधानसभा में गठबंधन के पास 56 विधायक हैं, जबकि एक सीट जीतने के लिए 28 वोटों की आवश्यकता है। ऐसे में उम्मीदवारों के चयन को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

कांग्रेस एक सीट पर अपना दावा मजबूती से पेश कर रही है। इसी सिलसिले में प्रदेश प्रभारी के. राजू और तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रममार्क ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कांग्रेस को एक सीट देने का आग्रह किया। हालांकि मुलाकात के बाद कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि झामुमो इस बार भी कांग्रेस को राज्यसभा सीट देने के पक्ष में नहीं दिख रहा है। पार्टी की ओर से अंजली सोरेन, हेमलता सोरेन और सीता सोरेन जैसे नामों की चर्चा तेज है। ऐसे में राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदें एक बार फिर अधूरी रह सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *