Uncategorized

जियाडा ने नए औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जियाडा) की प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमेटी की बैठक शुक्रवार को प्रबंध निदेशक वरुण रंजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हजारीबाग, रामगढ़, तुपुदाना, टाटीसिलवे और कोकर औद्योगिक क्षेत्र में नए औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई।

स्वीकृत परियोजनाओं में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, खादी प्राकृतिक ऑर्गेनिक पेंट, प्रिंटिंग जॉब वर्क, अस्पताल और इस्पात संयंत्रों के कच्चे माल के भंडारण से संबंधित इकाइयां शामिल हैं। बैठक में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तुलसी पटेल भी उपस्थित रहे।

तुलसी पटेल ने कहा कि नए प्रोजेक्ट्स से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने भूखंड आवंटन के बाद भी कब्जा नहीं मिलने वाले पुराने मामलों का शीघ्र निष्पादन करने की मांग की।

उन्होंने चतरा, गढ़वा और लातेहार में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने तथा मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। उनके अनुसार, इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहन मिलेगा। बैठक में जियाडा, जैसिया और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *