Uncategorized

जीजीईएसटीसी में ‘सुपरस्टार’ फैशन शो का जलवा, आशी सिंह और अमन बने विजेता

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो : रिलायंस ट्रेंड्स ने दैनिक जागरण के सहयोग से बोकारो स्थित गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी के टेक्निकल कैंपस में कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए ‘सुपरस्टार’ फैशन शो का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रैंप पर अपने फैशन, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिसेज झारखंड ब्यूटी पेजेंट की विजेता श्रीमती श्वेता रंजन रहीं। इस अवसर पर जीजीईएस के सचिव सुरेंद्र पाल सिंह और जीजीईएसटीसी के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहर भी उपस्थित थे। आयोजन में 250 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि 50 प्रतिभागियों ने फैशन शो में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में सुश्री आशी सिंह और श्री अमन विजेता बने।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्रोफेसर शहनाज फरहीन, डॉ. शफाक रहमत, अपूर्वा सिन्हा, जयंती और डॉ. दीपक कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *