BREAKING NEWS
जीजीएसईएसटीसी में राष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ, देशभर के विशेषज्ञ जुड़ेअवैध लोहा गोदाम पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप वैन जब्त; देशी कट्टा के साथ दो गिरफ्तारलायंस क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए 10 बैरिकेड लगाए गएभौंरा की बंद 35 नंबर खदान में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोयला जब्तडीपीएस बोकारो के पूर्व छात्र डॉ. विजय को राष्ट्रीय मेडिकल परीक्षा में देशभर में पहला स्थानराज्यसभा चुनाव को लेकर सीएम आवास में हुई अहम बैठकजीजीएसईएसटीसी में राष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ, देशभर के विशेषज्ञ जुड़ेअवैध लोहा गोदाम पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप वैन जब्त; देशी कट्टा के साथ दो गिरफ्तारलायंस क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए 10 बैरिकेड लगाए गएभौंरा की बंद 35 नंबर खदान में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोयला जब्तडीपीएस बोकारो के पूर्व छात्र डॉ. विजय को राष्ट्रीय मेडिकल परीक्षा में देशभर में पहला स्थानराज्यसभा चुनाव को लेकर सीएम आवास में हुई अहम बैठक
Uncategorized

जीजीएसईएसटीसी में राष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ, देशभर के विशेषज्ञ जुड़े

June 8, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


बोकारो (ख़बर आजतक) : जीजीएसईएसटीसी में सोमवार को वर्चुअल साप्ताहिक आईएसटीई (ISTE) नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित आईएसटीई-वीए नॉलेज इनहैंसमेंट प्रोग्राम/फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना तथा विश्वविख्यात सूफी गायिका सना नेमत की सूफी ग़ज़ल की प्रस्तुति से हुई।
इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का विषय “इंविरोंमेन्टल एंड जोटेक्निकल इंजीनियरिंग , हैदरलॉजी , वास्ते मैनेजमेंट एंड रिस्क असेसमेंट ” रखा गया है। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन विशेष रूप से सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT) के कुलपति प्रो. (डॉ.) डी.के. सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथियों में ईआर आर.आर. जरुहार (पूर्व सदस्य, रेलवे बोर्ड), डॉ. ए.एम. अली (एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी, ISTE नई दिल्ली), प्रो. जे.एन. चक्रबर्ती (एनआईटी) तथा प्रो. अनिल कुमार (एनटीटीटीआर, कोलकाता) शामिल हुए।


कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. यासिर करीम तथा सह-समन्वयक डॉ. मनोजीत डे रहे। वहीं डॉ. आर.पी. वर्मा (विभागाध्यक्ष, सिविल इंजीनियरिंग) सहित प्रो. महमूद आलम, प्रो. रश्मि ठाकुर, प्रो. शहनाज फरहीन, प्रो. आलोक कुमार एवं प्रो. अपूर्बा सिन्हा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्थान के निदेशक ने बताया कि आईएसटीई के सचिव डॉ. एस.एम. अली ने कॉलेज की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठित ISTE-BNY FDP ग्रांट देश के केवल 30 संस्थानों को प्रदान किया गया है, जिसमें बिहार और झारखंड से जीजीएसईएसटीसी एकमात्र संस्थान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गौरव का विषय है तथा इस कार्यक्रम से शिक्षकों की गुणवत्ता और शोध गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।


कुलपति डॉ. डी.के. सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव एस.पी. सिंह तथा निदेशक एवं आईएसटीई के वरिष्ठ सदस्य प्रो. (डॉ.) प्रियदर्शी जरुहार ने भी कार्यक्रम की सफलता की मंगलकामना करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

← अवैध लोहा गोदाम पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप वैन जब्त; देशी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।