जीडी गोयनका स्कूल में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक

रांची: जीडी गोयनका स्कूल में उत्कृष्ट शैक्षिक दक्षता, नवाचार और समर्पण के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से सम्मानित शिक्षकों के लिए विशेष पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि आर्मी वाइव्स एसोसिएशन की संयोजक मीनू शेखावत और मेजर राहुल शर्मा (सेना मेडल) ने शिक्षकों को सम्मानित किया। विद्यालय के वाइस चेयरमैन अमन सिंह, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार और हेडमिस्ट्रेस रुमा सेन गुप्ता मौजूद रहीं।

समारोह में कामिनी तिवारी को ‘60 सेकंड मैजिक रिकॉग्निशन अवार्ड 2026’, सौम्या रुंकू व रक्षा कश्यप को बच्चों में रचनात्मक प्रतिभा विकसित करने के लिए सम्मानित किया गया। पूजा कर्ण और शनिग्धा सिंह को ‘गार्गी मंजू सम्मान’, जबकि कंप्यूटर शिक्षिका भाग्यश्री झावर साबू को ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड’ प्रदान किया गया। हेडमिस्ट्रेस रुमा सेन गुप्ता को आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन, ईस्टर्न कमांड का ‘एक्सीलेंस अवार्ड 2025-26’ मिलने पर विशेष सम्मान दिया गया। प्राचार्य ने कहा कि सम्मान जिम्मेदारी और समर्पण बढ़ाता है। वाइस चेयरमैन ने शिक्षकों को विद्यालय की वास्तविक पहचान बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *