Uncategorized

जेईई एडवांस 2026 में चिन्मय विद्यालय बोकारो का शानदार प्रदर्शन, आर्यन ने हासिल की AIR 1097

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो : जेईई मेन्स 2026 में उल्लेखनीय सफलता के बाद चिन्मय विद्यालय बोकारो के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस 2026 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल छा गया। इस उपलब्धि पर आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा सहित सभी शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।


विद्यालय के छात्र आर्यन ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1097 तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 128वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा ईशान सिन्हा ने 2584वीं, के. सूर्या नारायण ने 9738वीं, प्रियांशु राज ने 15338वीं, आदित्य रंजन ने 15388वीं, नारायण रॉय ने 15755वीं, ऋशु राज ने 18372वीं, सिद्धांत सिन्हा ने 24285वीं तथा अभी कुमार ने 26095वीं रैंक प्राप्त की।


इस अवसर पर स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया। सचिव महेश त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हुई है। वहीं प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का यह परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *