Uncategorized

जेएस‌एससी-सीजीएल मामले में अनुराग गुप्ता की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो: बाबूलाल मरांडी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएस‌एससी – सीजीएल मामले को लेकर पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी सवाल उठाए।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अनुराग गुप्ता पर जेएस‌एससी- सीजीएल मामले की जांच को प्रभावित करने, उसे गलत दिशा में ले जाने और डिजिटल साक्ष्यों को नष्ट कराने के आरोप लगाए गए हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री की कथित हिचकिचाहट कई सवाल खड़े करती है।

उन्होंने सवाल किया कि छात्रों की ओर से लगाए गए पेपर लीक के आरोपों को गलत साबित करने की कोशिश क्यों की गई और तत्कालीन पुलिस अधिकारी ने मीडिया के सामने आकर इन आरोपों को खारिज करने का प्रयास क्यों किया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस अधिकारी की भूमिका को लेकर ही जांच प्रभावित करने के सवाल उठ रहे हों, उसकी भूमिका की जांच के बिना सीआईडी की जांच की निष्पक्षता पर भरोसा करना मुश्किल है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुराग गुप्ता की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने और दोष साबित होने पर कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *