Uncategorized

आरयू के 39वें दीक्षांत समारोह के लिए गेट पास, ड्रेस व पार्किंग व्यवस्था तय

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आरयू में 9 सितंबर को होने वाले 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए गेट पास और ड्रेस का वितरण 8 सितंबर को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। राजकीय शोक के कारण 7 सितंबर को निर्धारित वितरण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह को लेकर पार्किंग व्यवस्था भी निर्धारित कर दी है। डीन एवं विभागाध्यक्षों के वाहन आर्ट्स डी ब्लॉक में पार्क होंगे। फैकल्टी सदस्यों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के वाहनों के लिए राम दयाल मुंडा फुटबॉल मैदान (रांची कॉलेज ग्राउंड) निर्धारित किया गया है। वीआईपी और आमंत्रित अतिथियों के वाहन मल्टी परपज एग्जामिनेशन हॉल के समीप पार्क किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की है। साथ ही यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *