Uncategorized

चैंबर चुनाव में पी-21 ने दिखाया दम, मतदाता संवाद में उमड़ा उत्साह

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: फेडरेशन ऑफ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। मतदान में कुछ ही दिन शेष रहने के बीच तीन टीमें व्यापारियों को अपने पक्ष में करने के लिए जनसंपर्क और मतदाता संवाद अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को पी-21 टीम ने अग्रसेन भवन में मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में शहर के कई प्रमुख व्यापारी एवं मतदाता शामिल हुए।

वरिष्ठ समाजसेवी पूनम आनंद ने कहा कि चैंबर चुनाव में युवाओं और नए चेहरों को अवसर मिलना चाहिए। पी-21 में ऊर्जावान और काम करने वाले लोग हैं। उन्होंने दावा किया कि मतदाताओं के रुझान से टीम की जीत तय है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए टीम प्रतिबद्ध है।

चुनाव में करीब 4200 मतदाता हैं। कार्यक्रम में रंजीत टिबड़ेवाल, जय सिंह, मनोज चौधरी, मुकुल तनेजा सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे। मंच संचालन भारतेंदु ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *