Uncategorized

जेपीएससी भर्ती पर भाजपा ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता शोभा यादव ने जेपीएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोपों को गंभीर बताते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच के बिना पूरे मामले की सच्चाई सामने आना मुश्किल है।

शोभा यादव ने कहा कि सीआईडी जांच से जुड़े बयानों में अभ्यर्थियों से पैसे लेकर इंटरव्यू के अंक बढ़ाने के आरोप सामने आने की बात कही जा रही है। आरोपों के अनुसार, एक अभ्यर्थी से करीब 15 लाख रुपये लेने और इंटरव्यू में 80 अंक तक बढ़ाने की बात कही गई है। कथित तौर पर इस तरह की सेटिंग से कुछ अभ्यर्थियों के डीएसपी और डिप्टी जेलर जैसे पदों पर चयन का भी आरोप है।

भाजपा प्रवक्ता शोभा यादव ने कहा कि ऐसे आरोप हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य और भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता से जुड़े हैं। उन्होंने सरकार से जवाबदेही तय करने की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी। यादव ने कहा कि सीबीआई जांच से आरोपों की निष्पक्ष पड़ताल हो सकेगी और दोषियों की पहचान हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *