Uncategorized

जेपीएससी विवाद पर कांग्रेस का पलटवार, सीआईडी जांच पर जताया भरोसा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनय सिन्हा दीपू ने जेपीएससी परीक्षा विवाद में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही तत्कालीन जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा हुआ और सीआईडी ने अब तक 10 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विनय सिन्हा दीपू ने भाजपा की सीबीआई जांच की मांग को राजनीतिक बताया और आरोप लगाया कि इससे जांच को लंबा खींचने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सीआईडी जांच समयबद्ध ढंग से पूरी करने, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और संशोधित परीक्षा कैलेंडर जल्द जारी करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर ₹1.5 लाख कर दी है और 40 लाख से अधिक गरीब परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *