Uncategorized

झारखंड ऑनकोरीकॉन 2026: रांची में एडवांस ओरल कैंसर रिकंस्ट्रक्शन पर राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड में कैंसर उपचार एवं पुनर्निर्माण सर्जरी को वैश्विक स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से दो दिवसीय “झारखंड ऑनकोरीकॉन 2026” का सफल आयोजन रांची में किया गया।

कार्यशाला का मुख्य आकर्षण ओरल कैंसर सर्जरी एवं फिबुला फ्री फ्लैप रिकंस्ट्रक्शन का लाइव ऑपरेटिव डेमोंस्ट्रेशन रहा। टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई के प्रख्यात कैंसर सर्जन डॉ. विनीत पिलानिया बतौर गेस्ट फैकल्टी उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी विशेषज्ञ सर्जिकल तकनीक साझा की। डॉ. प्रिंस कुमार गुप्ता ने लाइव सर्जरी के माध्यम से जटिल पुनर्निर्माण प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।

मौके पर डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. अरविंद प्रकाश, डॉ. अनंत सिन्हा, डॉ. ललित मिंज सहित बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ प्लास्टिक सर्जन्स के कई वरिष्ठ सदस्य एवं रेजिडेंट चिकित्सक उपस्थित थे। विशेषज्ञों ने कहा कि इस पहल से राज्य के मरीजों को अब बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *