
रांची: श्री राणी सती मंदिर, रातू रोड में आगामी भादो बदी अमावस्या महोत्सव 2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस संबंध में शनिवार को मंदिर प्रांगण में श्री गजानन्द अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मंत्री मनोज जालान ने बताया कि महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटे हैं। महोत्सव संयोजक विकास अग्रवाल के अनुसार, 10 सितंबर दिन गुरुवार को गणेश पूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। पूजन महोत्सव संयोजक विकास अग्रवाल, सह-संयोजक विकास बंसल एवं सुमित अग्रवाल द्वारा सपत्नीक किया जाएगा।
महोत्सव के दौरान मंगल पाठ, अखंड ज्योत, ध्वज पूजन, सुंदरकांड, भजन संकीर्तन, चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव एवं महाआरती का आयोजन होगा। 11 सितंबर शुक्रवार को प्रातः 5 बजे से मंगल आरती, भव्य श्रृंगार, पूजा-अर्चना एवं छप्पन भोग होगा। दोनों दिवस सवामनी भोग लगेगा। कार्यालय प्रभारी आशुतोष खेतान ने बताया कि सभी कार्यक्रमों के कार्ड 30 अगस्त से मंदिर कार्यालय में उपलब्ध हैं।
Leave a Reply