Uncategorized

झारखंड के विद्यार्थियों को फोन पर मिलेगा करियर का मंत्र, डीएसपीएमयू की नई पहल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: अब करियर और पढ़ाई से जुड़े सवालों के जवाब के लिए विद्यार्थियों को भटकना नहीं पड़ेगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची 27 अक्टूबर से टेली करियर काउंसलिंग शुरू करने जा रहा है। इस पहल के जरिए राज्य के किसी भी जिले के विद्यार्थी फोन पर सीधे विशेषज्ञों से मार्गदर्शन ले सकेंगे।

कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने बताया कि विद्यार्थी उच्च शिक्षा, विषय चयन, इंजीनियरिंग-मेडिकल की तैयारी, नेट, कंप्यूटर, प्रबंधन, बैंकिंग, सेना और रेलवे की प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सवाल पूछ सकेंगे।

पहला सत्र 27 अक्टूबर को दोपहर दो से तीन बजे तक होगा। इसमें कुलपति स्वयं विद्यार्थियों से संवाद कर उनके सवालों का जवाब देंगे। इसके लिए 0651-2913013 नंबर जारी किया गया है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, परिसर से बाहर के विद्यार्थियों को ऐसी सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह झारखंड की पहली पहल है। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क एवं सामुदायिक प्रसार विभाग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *