
रांची: झारखंड चैंबर की कार्यकारिणी समिति की 11वीं बैठक अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में चैंबर भवन में हुई। बैठक में भवन नियमितीकरण योजना की अवधि बढ़ाने, होल्डिंग टैक्स वृद्धि की समीक्षा, सेवा सदन रोड की जलजमाव समस्या के स्थायी समाधान और उद्योगों को प्रोत्साहन देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। चैंबर ने एमिटी यूनिवर्सिटी और झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन के साथ हुए एमओयू को उद्योग एवं कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। बैठक में 36 नए आजीवन सदस्यों को सदस्यता प्रदान की गई तथा चैंबर पत्रिका का विमोचन किया गया। साथ ही 3 अगस्त को बीआईटी मेसरा के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 11 अगस्त को डिजिटल मार्केटिंग पर कार्यशालाएं आयोजित करने की घोषणा की गई। व्यवसायियों ने सरकारी सेवाओं में पारदर्शी डिजिटलीकरण और ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने की भी मांग उठाई।
Leave a Reply