झारखंड में कृषि निर्यात को मिलेगा बढ़ावा, मजबूत सप्लाई चेन बनेगी : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में कृषि एवं बागवानी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मजबूत निर्यात इकोसिस्टम और सप्लाई चेन विकसित करेगी। शुक्रवार को एपीडा के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान उन्होंने किसानों, एफपीओ, निर्यातकों और सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला और देवघर से आम का लंदन, दुबई समेत अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सफल निर्यात हुआ है। इसके अलावा लॉन्ग बीन्स, भिंडी, अरबी, जिमीकंद और गैर-बासमती चावल का भी कई देशों में निर्यात किया जा रहा है। मंत्री ने शीघ्र ही सभी हितधारकों की राज्य स्तरीय बैठक बुलाकर कृषि निर्यात बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *