वार्ड-10 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

रांची: शहर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में रांची नगर निगम ने वार्ड संख्या-10 में पीसीसी पथ निर्माण योजना का शिलान्यास किया। महापौर रोशनी खलखो ने कांके विधायक सुरेश बैठा की उपस्थिति में ऊषा टोप्पो के घर से सावित्री मुर्मू के घर तक बनने वाले पीसीसी पथ का विधिवत शिलान्यास किया।

मौके पर महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में सड़क एवं जनसुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद संगीता देवी, रणधीर सिंह, दीपक साह, अर्जुन मुंडा, संजय, बिक्की करमाली, संतोष जी सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *