Uncategorized

झारखंड में सत्ता वापसी के लिए भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने झारखंड में पार्टी की सत्ता में वापसी का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संकल्प ले लें, तो राज्य में कमल खिलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। शनिवार को कांके के सुकुरहुटू स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और हेमंत सरकार पर तीखे राजनीतिक हमले किए।

नितिन नबीन ने कांग्रेस पर संविधान की मर्यादा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को नागरिकों के अधिकारों से अधिक घुसपैठियों के संरक्षण की चिंता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और युवाओं व छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक संघर्ष करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बने झारखंड को विकसित करने की जिम्मेदारी भाजपा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर भी उन्होंने जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार, खनिज संपदा की लूट और रोजगार के मुद्दे पर हमला बोला। बैठक में बाबूलाल मरांडी, सौदान सिंह, गजेंद्र सिंह पटेल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले नितिन नबीन का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *