डाँडिया के आयोजन को लेकरबोकारो विश्वकर्मा महिला समिति की बैठक

बोकारो : विश्वकर्मा महिला समिति, बोकारो की ओर से आगामी 14 अक्टूबर को विश्वकर्मा मंदिर, सेक्टर-4/G, बोकारो में नवरात्रि के समय डांडिया के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा समारोह को भव्य एवं श्रद्धापूर्ण तरीके से मनाने को लेकर विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता, पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए।महिला समिति की सदस्यों ने कहा कि नवरात्रि का यह पावन अवसर माँ दुर्गा की आराधना, महिला एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला होगा। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विश्वकर्मा महिला समिति , बोकारो ने सभी समाज की महिलाओं से इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की।
बैठक में आशा शर्मा , अर्चना शर्मा, प्रीति शर्मा, सुशीला शर्मा, रीना राणा, उषा रानी, आशा शर्मा, डिंपल शर्मा एवं रंजू शर्मा सहित महिला समाज की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

महिला समिति
विश्वकर्मा समाज बोकारो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *