
जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने प्रख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजनबाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि तीजनबाई ने पंडवानी गायिकी को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई और अपने अथक प्रयासों से इस लोक कला परंपरा को समृद्ध किया।

सरयू राय ने कहा कि तीजनबाई ने अनेक कलाकारों को प्रशिक्षित कर पंडवानी परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने स्मरण किया कि वर्ष 2022 में रांची में आयोजित पर्यावरण मेला में उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी। उन्होंने कहा कि तीजनबाई के निधन से पंडवानी गायन की दुनिया में एक अपूरणीय क्षति हुई है। उल्लेखनीय है कि उन्हें वर्ष 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Leave a Reply