Uncategorized

तेनुघाट में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

तेनुघाट । तेनुघाट में विश्वकर्मा पूजा पूरे धूमधाम और आस्था के साथ मनाई गई। लोगों ने मंदिरों में तथा अपने-अपने घरों व कार्यस्थलों पर मशीनों एवं वाहनों की पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर वाहन चालकों एवं कारीगरों ने अपने औजारों और गाड़ियों की साफ-सफाई कर विधिवत पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन पूजा को लेकर बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा।

इस बारे में पुजारी राजीव पाण्डेय ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार और वास्तुकार माना जाता है। उन्होंने ही देवी-देवताओं के महलों, अस्त्र-शस्त्रों और नगरों का निर्माण किया था। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से कारीगरी में वृद्धि होती है और कार्य में सफलता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *