Uncategorized

त्योहारी सीजन में बाजारों में वाहनों की आवाजाही बाधित नहीं होगी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात कर त्योहारी सीजन में बाजार क्षेत्रों में मालवाहक वाहनों की आवाजाही बाधित नहीं करने की मांग की। चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि परमिट और ई-वे बिल जांच के नाम पर वाहनों को रोकने से व्यापार प्रभावित हो सकता है। मंत्री ने विभागीय सचिव को शहर के अंदर वाहनों की आवाजाही बाधित नहीं करने का निर्देश दिया।

बैठक में वाणिज्यकर सर्किलों में संयुक्त आयुक्तों के रिक्त पदों का मुद्दा भी उठा। महासचिव रोहित अग्रवाल ने जल्द नियुक्ति और तब तक वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशासनिक शक्तियां देने की मांग की। मंत्री ने शीघ्र निर्णय का आश्वासन देते हुए छठ पूजा के बाद विभागीय अधिकारियों और चैंबर के बीच संयुक्त बैठक आयोजित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *