
रांची: गांधी जयंती पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बापू ने सत्य, प्रेम और अहिंसा के माध्यम से भारत को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया और पूरी दुनिया को शांति व मानवता का संदेश दिया।

रबीन्द्रनाथ महतो ने हाल में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन के दौरान गांधी से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों और आश्रमों के भ्रमण का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि पीटरमैरिट्जबर्ग में गांधीजी के साथ हुए अपमान ने रंगभेद के विरुद्ध उनके संघर्ष को नई दिशा दी और सत्याग्रह का पहला सफल प्रयोग दक्षिण अफ्रीका में हुआ।
उन्होंने कहा कि आज भी वहां भारतीयों के प्रति सम्मान गांधी के सत्य और अहिंसा के संस्कारों का प्रमाण है। गांधी जयंती उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का अवसर है।
Leave a Reply