दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, झारखंड के लिए गौरव का क्षण

रांची: झारखंड आंदोलन के महानायक, दिशोम गुरु एवं झारखंड के शिल्पकार शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। इसे पूरे झारखंड के लिए गर्व, सम्मान और भावनाओं से जुड़ा ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन भले ही आज भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष, त्याग और समाज के प्रति समर्पण झारखंड की मिट्टी और जनमानस में हमेशा जीवित रहेगा। उनका जीवन झारखंड की अस्मिता, पहचान और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक रहा है।

पद्म भूषण सम्मान को केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि झारखंड के संघर्ष, स्वाभिमान और आंदोलन की विरासत का सम्मान बताया गया है। श्रद्धांजलि स्वरूप कहा गया कि बाबा की यादें, विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *