श्री राम श्री श्याम ओसिया माता भक्त परिवार का गठन

रांची: श्री राम भरत मिलाप कार्यालय में आयोजित बैठक में श्री राम श्री श्याम ओसिया माता भक्त परिवार का गठन किया गया। संस्था का मुख्य उद्देश्य खाटू श्याम बाबा की चांदनी बारस पर प्रत्येक माह भजन-कीर्तन एवं धार्मिक आयोजन करना है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सच्चियाय माता (ओसियां, राजस्थान), श्रीराम एवं खाटू श्याम बाबा के भक्तों को एक मंच पर जोड़कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक वर्ष अयोध्या, खाटू और ओसियां धाम की सामूहिक यात्रा भी आयोजित की जाएगी।

संस्था की ओर से आगामी 26 जून को चांदनी बारस के अवसर पर शाम 7 बजे से 10 बजे तक श्री राम भरत मिलाप कार्यालय, डोरंडा में ज्योत प्रज्वलित कर भजन-कीर्तन एवं बाबा को धोक देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में रोहित शारदा, आशीष मंगल, राजीव केडिया, रूपेश शारदा, बालवीर जैन, महेश विजय सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *