पूर्व आईपीएस अधिकारी भवेश कुमार ठाकुर का निधन, पुलिस महकमे में शोक

रांची: बिहार-झारखंड कैडर के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी भवेश कुमार ठाकुर का 81 वर्ष की आयु में पटना स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन से बिहार और झारखंड के पुलिस एवं प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर है।

भवेश कुमार ठाकुर अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और बेदाग सेवा के लिए जाने जाते थे। एकीकृत बिहार के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में सेवाएं दीं। झारखंड गठन के बाद वे रांची और संथाल परगना के डीआईजी तथा आईजी ट्रेनिंग जैसे अहम पदों पर रहे और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उनके पुत्र रुपेश कुमार ठाकुर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं और वर्तमान में केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय में कार्यरत हैं। उनके निधन पर कई वर्तमान और पूर्व पुलिस अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पुलिस परिवार की अपूरणीय क्षति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *