दूधिया में लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन

बलियापुर : मुहर्रम अखाड़ा कमिटी दूधिया की ओर से बुधवार की रात को लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फतेहपुर, बाघमारा, बेड़ा, दूधिया समेत आधा दर्जन दलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बाना, तलवार, भाला, एक लाठी, दो लाठी, तीन लाठी, चार लाठी सहित अनेक आकर्षक खेल दिखाया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी उपस्थित हुई।

उन्होंने कहा कि कर्बला में अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध जंग में इमाम हुसैन ने अपने परिवार और साथियों के साथ मिलकर यजीद नामक क्रूर शासक के अत्याचारों और अन्याय के खिलाफ अपनी जान कुर्बान कर दी थी। उन्होंने इंसानियत और सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज भी हमें अच्छाई और सच्चाई की मार्ग पर चलना चाहिए। प्रतियोगिता में सभी दलों के बीच पुरस्कार का विवरण किया गया। मौके पर पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष हैदर अंसारी, उप मुखिया अख्तर अंसारी, कुर्बान अंसारी, अकबर अंसारी सहित कमिटी के सभी लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *