Uncategorized

नगड़ी में बनेगा मॉडल एकीकृत पैकहाउस एवं कृषि-प्रसंस्करण केंद्र

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक में नगड़ी में फलों एवं सब्जियों के लिए मॉडल एकीकृत पैकहाउस एवं कृषि-प्रसंस्करण केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का संचालन आईसीएआर-एनआईएसए, नामकुम द्वारा किया जाएगा, जिससे किसानों को वैज्ञानिक भंडारण, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, प्रसंस्करण और विपणन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक उनकी पहुंच बढ़ेगी।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मधुमक्खी पालन योजना के लिए समर्पित वेबसाइट विकसित करने, लाभार्थी किसानों की प्रोफाइल और सफलता की कहानियां अपलोड करने तथा उत्पादों के लिए प्रभावी मार्केट लिंकेज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने हाईटेक नर्सरी सह उद्यानिकी पार्क की स्थापना, गोधन न्याय योजना के लिए कार्ययोजना तैयार करने और क्लस्टर आधारित उद्यानिकी विकास पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और राज्य की कृषि को तकनीक-संपन्न एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *