Uncategorized

नीरजा सहाय डीएवी में कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नीरजा सहाय डीएवी विद्यालय में वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की ऐतिहासिक विजय को स्मरण करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थल सेना, नौसेना और विशेष रूप से वायुसेना के शौर्य तथा ऑपरेशन सफेद सागर में निभाई गई भूमिका को याद किया गया।

कार्यक्रम में एयर कमांडर ए. के. अधिकारी, सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन सुदीप्तो घोष सहित कई पूर्व व वर्तमान वायुसेना अधिकारियों की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा और अनुशासन का संदेश दिया। प्राचार्या के नेतृत्व में आयोजित समारोह में शिक्षकों, विद्यार्थियों और सहयोगी कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *