Uncategorized

नेमरा में शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, 105 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रामगढ़ के नेमरा-लुकैयाटांड़ स्थित सोना सोबरन +2 उच्च विद्यालय परिसर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर विकास मेला- सह- पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में 105.2 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात भी दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के सपने को साकार करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने समाज में एकजुटता, भाईचारे और शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का

आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके सपनों के अनुरूप न्यायपूर्ण और समृद्ध झारखंड के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में कल्पना सोरेन, रूपी सोरेन, कई मंत्री, विधायक, सांसद, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *