न्यूक्लियस मॉल में खुला ‘घराना रेस्टोरेंट’, इंडियन-चाइनीज व्यंजनों का मिलेगा स्वाद

रांची: राजधानी रांची के सर्कुलर रोड स्थित न्यूक्लियस मॉल के चौथे तल्ले पर ‘घराना रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ हो गया है। 19 जून से शुरू हुए इस रेस्टोरेंट में ग्राहकों को स्वादिष्ट इंडियन और चाइनीज व्यंजनों की विविधता के साथ बेहतर आतिथ्य सेवा का अनुभव मिलेगा।

रेस्टोरेंट प्रबंधन के अनुसार, यहां भोजन की गुणवत्ता, शुद्धता और स्वाद का विशेष ध्यान रखा गया है। आकर्षक इंटीरियर, शांत वातावरण और प्रशिक्षित स्टाफ ग्राहकों को एक यादगार डाइनिंग अनुभव प्रदान करेंगे। मेन्यू में पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के साथ लोकप्रिय चाइनीज डिशेज को भी शामिल किया गया है, ताकि हर वर्ग के ग्राहकों की पसंद का ख्याल रखा जा सके।

प्रबंधन का कहना है कि परिवार और मित्रों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने तथा लजीज व्यंजनों का आनंद लेने के लिए ‘घराना रेस्टोरेंट’ शहरवासियों के लिए एक नया विकल्प साबित होगा। रेस्टोरेंट में प्रीमियम हॉस्पिटेलिटी और उत्कृष्ट सेवा को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *