Uncategorized

पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आजीविका पर दें विशेष ध्यान: पीसीसीएफ संजीव कुमार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राज्य वन मुख्यालय में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) संजीव कुमार की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी वन क्षेत्रों का एक माह के भीतर तकनीकी एवं डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने, स्थानीय पारिस्थितिकी के अनुरूप पौधरोपण, वन पट्टा के लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, काजू व बांस की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने, इको-टूरिज्म के विकास तथा हाथी प्रभावित लोगों को समय पर मुआवजा देने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 20 जुलाई के निर्देशों के अनुपालन पर भी जोर दिया गया। बैठक में “एक पेड़ लगाएं, पांच यूनिट मुफ्त बिजली पाएं” योजना के प्रचार-प्रसार, वन महोत्सव की तैयारियों, 9 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के आयोजन तथा वन संरक्षण, जैव विविधता और डिजिटल मॉनिटरिंग की समीक्षा की गई। संजीव कुमार ने अधिकारियों को समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से सभी लक्ष्य पूरे करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *