BREAKING NEWS
गांधी के सत्य और शास्त्री की सादगी को जीवन में उतारें : डॉ राजीव मनोहर582 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शनिवार से ‘खेलो झारखंड’पारस एचईसी में दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी के चार मरीजों का सफल इलाजजेपीएससी भर्ती पर भाजपा ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांगडीजीपी की बैठक के बाद फायरिंग, बाबूलाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालतेनुघाट उपकारा में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरगांधी के सत्य और शास्त्री की सादगी को जीवन में उतारें : डॉ राजीव मनोहर582 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शनिवार से ‘खेलो झारखंड’पारस एचईसी में दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी के चार मरीजों का सफल इलाजजेपीएससी भर्ती पर भाजपा ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांगडीजीपी की बैठक के बाद फायरिंग, बाबूलाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालतेनुघाट उपकारा में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविर
Uncategorized

पारस एचईसी में दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी के चार मरीजों का सफल इलाज

October 2, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल में दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी नोडोपैथी/पैरानोडोपैथी से पीड़ित चार मरीजों का सफल इलाज किया गया है। अस्पताल की न्यूरोलॉजी टीम ने पिछले छह महीनों में इन मरीजों का उपचार किया, जिसके बाद सभी में अच्छा सुधार देखा गया।

न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि यह बीमारी शुरुआती लक्षणों में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) जैसी दिखती है, जिससे इसकी पहचान चुनौतीपूर्ण हो जाती है। इसमें कमजोरी आमतौर पर पैरों से शुरू होकर हाथों तक पहुंचती है और चारों अंग प्रभावित हो सकते हैं। सही निदान के लिए चिकित्सकीय लक्षणों, नर्व कंडक्शन स्टडी तथा रक्त और कमर से लिए गए द्रव की जांच की जाती है।

डॉ. संजीव कुमार शर्मा के अनुसार, उपचार में प्लाज्मा एक्सचेंज महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जरूरत के अनुसार मरीजों को आगे मेंटेनेंस थेरेपी भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि समय पर सही जांच और विशेषज्ञ उपचार से मरीजों के स्वास्थ्य में बेहतर सुधार संभव है।

अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि ऐसी दुर्लभ बीमारियों के निदान और उपचार में विशेषज्ञता एवं सावधानी जरूरी है।

← जेपीएससी भर्ती पर भाजपा ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग 582 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शनिवार से ‘खेलो झारखंड’ →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।