Uncategorized

पिकअप पलटने से 3 पशुओं की मौत, 5 घायल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

गुमला: रायडीह थाना क्षेत्र के कोयनार टोली के समीप पशुओं से लदा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में तीन पशुओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक और उसके साथ मौजूद लोग फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर मृत व घायल पशुओं को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *