Uncategorized

सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, मौत पर मिलेगा ₹4 लाख मुआवजा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित आपदा प्रबंधन विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब झारखंड में सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मौत होने पर मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

बैठक में आपदा राहत व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, राहत वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने और प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं से प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। सरकार ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य दुर्घटना प्रभावित परिवारों को कठिन समय में आर्थिक संबल देना और राज्य की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *