अग्रवाल सभा चुनाव : नाम वापसी के बाद 31 उम्मीदवार मैदान में

रांची: अग्रवाल सभा रांची के सत्र 2026-28 की कार्यकारिणी चुनाव में नामांकन वापसी के बाद अब 31 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार नारसरिया ने बताया कि कुल 36 नामांकन-पत्र प्राप्त हुए थे और जांच में सभी वैध पाए गए। अंतिम दिन पांच प्रत्याशियों ने स्वेच्छा से नाम वापस ले लिया।

निर्वाचन समिति ने 31 प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। श्री नारसरिया ने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है। नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी होने के बाद अब मतदान की तैयारियां शुरू की जाएंगी।

महाराजा अग्रसेन भवन में अंतिम सूची जारी करने के दौरान निर्वाचन पदाधिकारी राजेंद्र केडिया और नंदकिशोर पाटोदिया भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने निष्पक्ष और सुव्यवस्थित चुनाव कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *