Uncategorized

पुरुषोत्तम माह भंडारा समापन में शामिल हुईं भाजपा नेत्री तारा देवी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


बलियापुर के सिंदरी विधानसभा क्षेत्र स्थित अलकडीह शिव मंदिर प्रांगण में पुरुषोत्तम माह भंडारा के समापन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा नेत्री तारा देवी ने भाग लेकर भगवान महादेव एवं राधा-कृष्ण से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर समिति के सदस्यों ने तारा देवी का फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत व सम्मान किया। समिति ने बताया कि पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के समय से मंदिर को नियमित फंड मिलता रहा, जिससे पूजा-पाठ में कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि तारा देवी भी लगातार सहयोग कर रही हैं और भविष्य में पुनः इस परिवार को जनप्रतिनिधित्व मिलने की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *