
पेटरवार : पेटरवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पेटरवार प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनके स्वस्थ, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की और मंदिर एवं अपने अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया गया।
इसी क्रम में भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार एवं जिला महामंत्री संजय सिन्हा के नेतृत्व में देर शाम को पेटरवार प्रखंड कॉलोनी स्थित विशेश्वर धाम मंदिर तथा पेटरवार थाना के समीप गंगेश्वर धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। इस अवसर पर संजय सिन्हा ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘आशीर्वाद दिवस’ के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना को लेकर देशभर में विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना की जा रही है। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में विनोद चौबे, पंकज कुमार सिन्हा, मुकेश ओझा, चंदन सिन्हा उर्फ बंटी, प्रद्युम्न वर्मा, दीपक अग्रवाल, किशन साव, रोहित कुमार, विराट कुमार सहित कई कार्यकर्ता एवं समर्थको ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
Leave a Reply