Uncategorized

फर्जी आंदोलनकारियों पर रोक लगाने की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड आंदोलनकारी रमेश कुमार साहू ने चिन्हित आंदोलनकारियों को पेंशन एवं सुविधाएं देने की सरकार की पहल का स्वागत किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया की खामियों के कारण कई फर्जी लोग आंदोलनकारी बनकर लाभ उठा रहे हैं, जिससे वास्तविक आंदोलनकारियों की उपेक्षा हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आंदोलन से जुड़े वास्तविक संगठनों और वरिष्ठ आंदोलनकारियों को ही वार्ता एवं निर्णय प्रक्रिया में शामिल किया जाए। साथ ही सभी आंदोलनकारी साथियों से इस मुद्दे पर संगठनात्मक स्तर पर चर्चा करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *