Uncategorized

फैमिली काउंसलिंग सेंटर की बैठक में तीन मामलों पर हुई काउंसलिंग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

गोमिया : फैमिली काउंसलिंग सेंटर बोकारो की हजारी मोड़, गोमिया शाखा की साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में पुराने मामलों की काउंसलिंग करते हुए पक्षकारों को आपसी समझौते और कानूनी विकल्पों की जानकारी दी गई।
पहले मामले में वादी ने न्यायालय में मेंटेनेंस का मामला दर्ज कर रखा है। उसे फिलहाल चार हजार रुपये गुजारा भत्ता मिल रहा है, जबकि बेटियों के साथ उसका गुजारा नहीं हो पा रहा है। काउंसलिंग के दौरान उसे अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में गुजारा भत्ता बढ़ाने के लिए अपना पक्ष रखने की सलाह दी गई।


दूसरे मामले में गोमिया आईईएल निवासी गुड़िया देवी और बोकारो थर्मल निवासी पति गौरव मुंडा के बीच तलाक का मामला सामने आया। दोनों को बेटे के भविष्य को देखते हुए समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। दोनों पक्षों को न्यायालय जाने की सलाह दी गई।
तीसरे मामले में आरजीरी कोनार डैम निवासी मनसुख केवट और स्वांग कलियारी निवासी अनिता देवी के बीच अगली तिथि पर समझौते की संभावना है। दोनों पक्ष इसके लिए तैयार हैं। बैठक में सचिव हरि प्रजापति, काउंसेलर रीता पांडेय, राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *