बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर भाजपा का जोर

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड का गढ़ था, है और रहेगा तथा 2029 के चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी।

उन्होंने संगठन विस्तार, नियमित बैठकों, बूथ सशक्तिकरण, सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से चलाने पर जोर दिया। नितिन नवीन ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन करने का आह्वान किया। वहीं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *